February 18, 2026

जेबीटी प्रशिक्षुओं ने चौथे दिन भी कक्षाओं का किया बहिष्कार

जेबीटी प्रशिक्षुओं का धरना चौथे दिन में भी जारी रहा। सोमवार को विभिन्न शिक्षण संस्थानों के जेबीटी प्रशिक्षुओं ने कड़ी धूप में सेरी चानणी पर अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन कर शिक्षा विभाग और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

बता दे कि जेबीटी प्रशिक्षुओं की मांग है कि जेबीटी भर्ती से बीएड को बाहर किया जाए और इसके लिए वो कई बार प्रदेश सरकार, मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री से मिलकर बातचीत भी कर चुके है, लेकिन अभी तक इस पर कोई भी कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने कहा कि सरकार सिर्फ आश्वासन दे रही है और कई महीनों से जेबीटी प्रशिक्षुओं की मांग लंबित पड़ी है जिससे कि प्रशिक्षुओं में भारी रोष है।

जेबीटी प्रशिक्षु स्मृति ठाकुर ने कहा कि सरकार के समक्ष जेबीटी प्रशिक्षु अपनी मांगों को बार बार उठा रहे है परंतु सरकार उनकी मांगों को पूरा नहीं कर रही है उन्होंने बताया कि कई महीनों से सरकार सिर्फ़ आश्वासन ही दे रही है। वहीं मनीष शर्मा ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो ये धरना प्रदर्शन तब तक जारी रहेगा जब तक सरकार उनकी मांगों को पूरा नहीं करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *