February 21, 2026

महिषासुर मर्दानगी दुर्गा मंदिर में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन 30 मार्च से 7 अप्रैल तक

सोलन, कमल जीत: चैत्र नवरात्रि के उपलक्ष में उपमंडल के सभी मंदिरों को खूब सजाया गया है और कई मंदिरों में धार्मिक अनुष्ठान किए जा रहे हैं। इसके साथ ही विशाल भंडारों का आयोजन किया जा रहा है। साधुपुल के महिषासुर मर्दानगी दुर्गा मंदिर में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन 30 मार्च से 7 अप्रैल तक किया जा रहा है। श्री दक्षिण महाकाली मंदिर काली का टिब्बा मे श्रीमद् भागवत कथा 30 मार्च से 6 अप्रैल तक आयोजित की जा रही है। प्रवचन प्रतिदिन दोपहर 12:बजे से 3 बजे तक होंगे। व्यास गद्दी से अमृत वर्षा सुमित भारद्वाज करेंगे। प्रतिदिन विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। श्रीमद् भागवत कथा सिद्ध बाबा चायल मंदिर के महंत श्री श्री 1008 शंभू भारती और उनके शिष्य जगमोहन भारती की अगवाई में की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *