द विनायका पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने किया नवोदय विद्यालय में चयनित होकर विद्यालय का नाम रोशन
रजनीश, हमीरपुर: द विनायका पब्लिक स्कूल, लदरौर की छात्राओं अर्शिया (कक्षा 5वीं) एवं सुहाना वर्मा (कक्षा 8वीं) ने जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा में सफलता प्राप्त कर विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
विद्यालय प्रबंधन ने दोनों छात्राओं की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने कहा कि यह उपलब्धि बच्चों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन एवं अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है।
इस सफलता से अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरणा मिलेगी और वे भी अपने लक्ष्य प्राप्ति के लिए कड़ी मेहनत करेंगे। छात्राओं के चयन से विद्यालय में हर्ष का माहौल है और सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
