February 15, 2026

विश्व विख्यात योग ऋषि स्वामी रामदेव के पावन सानिध्य में नि:शुल्क योग सेवाएं दे रहे हैं रजनेश कुमार

शर्मा बेबाक़, जसूर: हिमाचल पथ परिवहन निगम में जिला अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष के साथ-साथ राष्ट्रीय सचिव तक के पद पर कार्य करने वाले रजनेश कुमार शर्मा जिन्होंने 25 वर्ष कर्मचारी राजनीति में रहकर अपने कर्मचारी भाईयों के हित में भरपूर सेवा की।
5 फरवरी 1985 को हिमाचल पथ परिवहन निगम में नियुक्त हुए जिला कांगड़ा से रजनेश कुमार शर्मा ने निगम और कर्मचारी हित में न केवल आवाज ही उठाई वल्कि कई आंदोलन भी किये। 5 जून 1995 को निगम को पेंशन सुविधा प्रदान करवाना तथा 15 जून 2000 को निगम में सैकड़ो दैनिक वेतन भोगियों को नियमित करवाने में इनका विशेष योगदान रहा। स्वर्गीय सत महाजन को अपना राजनीतिक आदर्श मानते हुए इन्होंने कर्मचारियों के लिए विभिन्न प्रकार की सेवा कार्य किये। जब यह निगम की जसूर कार्यशाला में कार्यरत थे तब इन्होंने जसूर कार्यशाला का काफी उद्धार किया। इस कार्यशाला में सैकड़ो कर्मचारी कार्य करते थे। तत्कालीन परिवहन मंत्री श्री किशन कपूर जी के साथ मधुर सम्बन्ध होने के नाते इन्होंने जसूर कार्यशाला को एक आधुनिक कार्यशाला बनाने में विशेष भूमिका निभाई।
5 फरवरी 2004 को इन्होंने विश्व विख्यात योग ऋषि स्वामी रामदेव जी को अपना गुरु धारण किया तथा उस समय से इन्होंने कर्मचारी राजनीति से पीछे हटकर समाज सेवा करने का निर्णय लिया। वर्तमान में यह देश निर्माण कार्य हेतु पतंजलि योगपीठ हरिद्वार में अपने गुरु के पावन सानिध्य में नि:शुल्क सेवाएं दे रहे हैं। समाज सेवा में नि:शुल्क योग सेवा करने में यह बहुत बड़ा कार्य कर रहे हैं। समाज के क्षेत्र में इन्होंने जिला कांगड़ा , हिमाचल प्रदेश के साथ साथ देश के कई शहरों के साथ विदेश की धरती दुबई में 600 से अधिक नि:शुल्क योग शिविर लगाकर हजारों लोगों को योग से निरोग रहने बारे सिखाया है। इसी के साथ शिक्षण संस्थानों में भी 200 के करीब योग शिविर लगाकर बच्चों को भी योग से स्वस्थ रहने वाले बताया है। कोरोना काल में भी उन्होंने प्रशासन के साथ मिलकर समाज सेवा में अग्रिम भूमिका निभाई थी। योग सेवा के साथ-साथ इन्होंने 24 जनवरी 2010 को अपनी शादी की 18 वीं सालगिरह पर अपनी धर्मपत्नी रमा शर्मा सहित मरणोपरांत अपनी देह का भी दान कर दिया है तथा हर 3 महीने बाद रक्तदान करने का संकल्प लिया हुआ है। 77 बार रक्तदान कर चुके रजनेश कुमार ने शहीदी दिवस के पावन अवसर पर नूरपुर ब्लड डोनर क्लब द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में हरिद्वार से विशेष रूप से भाग लेकर प्रैस वार्ता में बताया कि हमारी युवा पीढ़ी को समाज सेवा के क्षेत्र में आगे आना चाहिए, आज हमारी युवा पीढ़ी को शहीद भगत सिंह जैसे देशभक्तों से प्रेरणा पाकर देश व समाज हित में अच्छे कार्य करने चाहिए। हमारे युवा पीढ़ी जो विभिन्न प्रकार के नशों में पड़कर विभिन्न प्रकार के रोगों का शिकार बनकर युवावस्था में ही अपने प्राणों को त्याग रही है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे समाज सेवा के कार्य में बढ़ चढ़ कर भाग ले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *