अग्निपथ और रेगुलर एंट्री के लिए जिले में लगेंगे रजिस्ट्रेशन सहायता कैंप
आगामी 28 व 29 मार्च को गुढ़ा व बिसाहन में लगेंगे कैंप
भारतीय सेना में भर्ती का सपना देख रहे युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है। सेना भर्ती कार्यालय, रोहतक द्वारा अग्निपथ योजना और रेगुलर एंट्री भर्ती 2025-26 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है। सेना में भर्ती होने के इच्छुक युवाओं के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को लेकर सहायता कैंप का आयोजन किए जाएंगे। यह कैंप जिले में 28 व 29 मार्च को लगाए जाएंगे। 28 मार्च को गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल गुढ़ा में व 29 मार्च गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल गांव बिसाहन में आयोजित होंगे।
सेना भर्ती कार्यालय, रोहतक के निदेशक ने बताया कि रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को आसान बनाने और युवाओं को सही मार्गदर्शन देने के लिए यह कैंप आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे अपने दस्तावेजों के साथ कैंप में पहुंचे और इस अवसर का लाभ उठाएँ। उन्होंने यह भी सलाह दी कि उम्मीदवार सेना भर्ती कार्यालय, रोहतक में प्रस्तुत होकर अपनी समस्याओं का निवारण कर सकते हैं।
बाक्स
आवेदन प्रक्रिया हो चुकी है शुरू
उन्होंने बताया कि ऑनलाइन पोर्टल www.joinindianarmy.nic.in पर आगामी 10 अप्रैल तक रजिस्ट्रेशन खुले हैं, और इस दौरान उम्मीदवार अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर क्लर्क, अग्निवीर स्टोर कीपर टेक्निकल, अग्निवीर टेक्निकल, अग्निवीर ट्रेड्समैन (10वीं और 8वीं पास) के लिए आवेदन कर सकते हैं। रेगुलर एंट्री के तहत सीनियर सेकेंडरी (सामान्य), सिविल फार्मा, आर्टी जेसीओ, हवलदार (एसएसी), और हवलदार (शिक्षक) श्रेणियों के लिए भी रजिस्ट्रेशन होंगे।
