February 24, 2026

जम्मू डिवीजन के डीआरएम विवेक कुमार ने निर्माणाधीन चक्की पुल और नूरपुर रोड रेलवे स्टेशन का किया औचक निरीक्षण

रघुनाथ शर्मा बेबाक़,जसूर: पठानकोट-जोगिन्दरनगर रेल सफर के हिमाचली लोगों की मनपसंद सवारी छुक-छुक चलने वाली हैरिटेज यात्री गाड़ी के पठानकोट से शीघ्र चलने की उम्मीद लोगों लगा लेनी चाहिए क्योंकि भारी बाढ़ के कारण क्षतिग्रस्त चक्की पुल का व नूरपुर रोड रेलवे स्टेशन का रेलवे जम्मू डिवीजन के डीआरएम विवेक कुमार ने गुरुवार देर शाम निरीक्षण किया।
गौरतलब है कि चक्की पुल टूटने के बाद गाड़ियों का आवागमन नूरपुर रोड से हो रहा है इसलिए उन्होंने नूरपुर रोड का दौरा किया और स्टेशन मास्टर से पूरी जानकारी हासिल की, और जो कमियां हैं उन्हें शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया।
विवेक कुमार ने कहा कि पठानकोट से रेल लाइन बंद है। उसको शुरू करवाने के लिए क्या-क्या चीजें जरूरी हैं, इस बारे देखा जा रहा है। साथ ही पुल का भी निरीक्षण किया और जाना कि पुल का काम कितना हो चुका है व पुल के बाकी बचे कार्य को शीघ्र अतिशीघ्र पूरा करने के निर्देश किये ताकि पुल को जल्द से जल्द चालू करवाने की व्यवस्था की जाए। उन्होंने कहा कि पुल अप्रैल में तो नहीं चालू हो पाएगा, थोड़ा सा आगे जाएगा। उन्होंने कहा कि फिलहाल जसूर से जोगिंदर नगर तक दो ही ट्रेन चलेंगीं, पर हमारी कोशिश है कि जल्द से जल्द पुल चालू हो।
पठानकोट-जोगिंदरनगर ट्रैक को ब्रॉडगेज करने की अफवाहों को लेकर विवेक कुमार कहा कि सरकार व रेलवे उच्च अधिकारी स्तर पर इसको लेकर शायद कोई विचार किया जा रहा होगा परन्तु हमारे पास अभी इसको लेकर कोई जानकारी अभी तक नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *