February 24, 2026

26 मार्च तक करें लंबित बिलों का भुगतान अन्यथा कटेंगे कनेक्शन

धर्मशाला, 21 मार्च। विद्युत उपमंडल-2 धर्मशाला के सहायक अभियंता रमेश चंद ने उपमंडल के अधीन आने वाले सभी विद्युत उपभोक्ताओं से अपील की है कि अपने बिजली के बिल लंबित न रखें और समय से उनका भुगतान करना सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि बिजली के बिल बिजली बोर्ड की वेबसाइट या किसी भी यूपीआई पेमेंट ऐप के माध्यम से ऑनलाइन भी जमा करवाए जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि 26 मार्च तक बिल जमा न करने की स्थिति में बिना आगामी सूचना के नियमानुसार विद्युत कनेक्शन काट दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *