सावधान! ये दवा बना देगी आपको अंधा, न ही करें इसका सेवन
एम्स के डॉक्टरों ने दी चेतावनी
एम्स के डॉक्टरों ने चेतावनी दी है कि यदि आप स्टेरॉयड आधारित दवाएं जैसे आई ड्रॉप्स, स्प्रे या क्रीम का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो यह आपके आंखों के ऑप्टिक नर्व को नुकसान पहुंचा सकता है। ये नर्व्स आंखों को ब्रेन से जोड़ती हैं, और अगर इनमें डैमेज हो जाता है, तो रोशनी कभी वापस नहीं आ सकती।
ग्लूकोमा का खतरा बढ़ सकता है
एम्स के डॉ ने बताया कि स्टेरॉयड के अत्यधिक उपयोग से आंखों में दबाव बढ़ सकता है, जिससे ग्लूकोमा जैसी गंभीर बीमारी हो सकती है। ग्लूकोमा की शुरुआत में कोई लक्षण दिखाई नहीं देते हैं, और इसका पता तब चलता है जब मरीज को एक आंख से दिखाई देना बंद हो जाता है। यही कारण है कि डॉक्टरों का कहना है कि स्टेरॉयड का लंबे समय तक इस्तेमाल आंखों के लिए बेहद खतरनाक हो सकता है।
