February 21, 2026

भलाड में वार्षिक भंडारे का आयोजन किया गया

जवाली, शिबू ठाकुर: श्री गुरु रविदास महाराज के 648 वें जन्मोत्सव के उपलक्ष्य पर भलाड कमेटी द्वारा वार्षिक भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें इलाके के बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। 11बजे निशान साहिब की रस्म अदा की गई। उसके बाद कीर्तन एवं भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बाबा बख्शीश दयाल वाले और पवन सिंह ने लोगों को गुरु रविदास जी की शिक्षाओं को अपने जीवन में ग्रहण करने का आग्रह किया। उन्होंने बताया की समानता, प्रेम, भक्ति और सादगी का महत्व सिखाती हैं। संत श्री गुरु रविदास जी महाराज ने समाज में व्याप्त जातिवाद का विरोध किया और मानव मात्र को समान बताया था। इस मौके पर भलाड़ गुरु रविदास जी की कमेटी के साथ साथ कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *