नही रहे पूर्व गद्दी यूनियन नूरपुर नेता पुन्नू राम, पूर्व विधायक अजय महाजन ने किया शोक प्रकट
रघुनाथ शर्मा बेबाक़, नुरपुर: भारतीय सेना से सेवानिवृत श्री पुन्नू राम जरियाल जो पूर्व में गद्दी यूनियन नूरपुर के प्रधान व गद्दी कल्याण बोर्ड के सदस्य भी रह चुके हैं, के अकस्मात निधन पर नूरपुर विधान सभा क्षेत्र के पूर्व विधायक श्री अजय महाजन, हिमाचल प्रदेश कांग्रेस जनजाति विभाग के पूर्व महासचिव जगदीश चौहान, नूरपुर गद्दी यूनियन के अध्यक्ष अर्जुन शर्मा, महासचिव त्रिलोक समयाल योगराज, शंकर दास, ज्ञान ठाकुर, मनोज कुमार, अमित कुमार इत्यादि समस्त कार्यकारिणी व समुदाय के लोगों ने भारी दुःख प्रकट करते हुए भगवान से प्रार्थना की है कि भगवान उनकी आत्मा को शांति दे तथा शोक संतप्त परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करे। उक्त नेताओं ने कहा कि पुन्नू राम एक ईमानदार कर्मठ तेजतर्रार गद्दी नेता और नेक दिल इंसान थे जिन्हें समुदाय हमेशा याद रखेगा। उनका अंतिम संस्कार आज राजकीय सम्मान के साथ किया गया।
