March 11, 2026

कंडाघाट में शहीद रोशन मेमोरियल होली क्रिकेट कप का आयोजन

सोलन, कमल जीत: क्रिकेट कमेटी कंडाघाट द्वारा कंडाघाट में शहीद रोशन मेमोरियल होली कप का आयोजन किया गया। इस टूर्नामेंट में फाइनल में नगर पंचायत कंडाघाट की टीम ने जौनाजी की टीम को 16 रन से हरा कर खिताब अपने नाम किया। इस टूर्नामेंट में मुख्यातिथि के रूप में शहीद रोशन क्लब पपलोल के निदेशक अरुण ठाकुर ने शिरकत की वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में क्लब के सचिव विनीत शर्मा उपस्थित रहे। मुख्यातिथि द्वारा विजेता, उप विजेता को ट्रॉफी व कैश प्राइज देकर सम्मानित किया गया। क्लब के निदेशक अरुण ठाकुर ने इस टूर्नामेंट के आयोजक गरीश ठाकुर व उनकी टीम को सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दी। साथ ही शहीद रोशन लाल जी की स्मृति में टूर्नामेंट करवाने के लिए भी आभार प्रकट किया। अरुण ठाकुर ने सभी खिलाड़ियों की खेल भावना को भी सराहा और कहा की युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए इस तरह के आयोजन कारगर साबित होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *