March 11, 2026

सभी सदस्य भिन्न पार्टियों और मतों के होते हुए भी हरियाणा प्रदेश की जनता के प्रतिनिधि हैं

हरियाणा विधानसभा में संसदीय लोकतंत्र शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान (प्राइड), लोकसभा के सहयोग से आयोजित दो दिवसीय प्रबोधन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि विधायिका लोकतंत्र का एक मजबूत स्तंभ है और सभी सदस्यों का कर्तव्य है कि इसे और अधिक सशक्त बनाएं।

नायब सिंह सैनी ने कहा कि निर्वाचित सदस्यों की भूमिका केवल कानून बनाने तक सीमित नहीं है, बल्कि सभी सदस्यों को अपने क्षेत्र के नागरिकों की आवाज को बुलंद करने और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी प्रयास करने की भी जरूरत है।

उन्होंने कहा कि जनता ने हम सभी को एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपकर सदन में भेजा है। सभी सदस्य भिन्न पार्टियों और मतों के होते हुए भी हरियाणा प्रदेश की जनता के प्रतिनिधि हैं। इसलिए इस सदन में प्रवेश करते ही सदस्यों की निष्ठा सदन को चलाने और इसकी गरिमा को बनाए रखने के प्रति होनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *