February 19, 2026

महाकुंभ में फि‍र बढ़ी भीड़, जाम होने लगे हाईवे

कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर फंसी सैकड़ों गाड़ियां

फतेहपुर: कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर महाकुंभ आवागमन करने वाले वाहनों का रेला कम नहीं हुआ। शनिवार सुबह 11 बजे अचानक वाहनों की सूख्या बढ़ गई। इस बीच जैनपुर मजरे कैंची मोड़ की सर्विस रोड पर वाहनों के मुड़ते ही छोटे-हैवी वाहन फंस गए।
ड्यूटी पर मुस्तैद ट्रैफिक पुलिस बीस मिनट के भीतर मौके पर पहुंचकर फंसे वाहनों को आगे कराकर धीरे धीरे आवागमन शुरू कराया। इस बीच कोराईं से नउवाबाग तक दोपहर एक बजे तक दो घंटे वाहन हाईवे पर रेंगते हुए आवागमन करते रहे।

महाकुंभ मेला के लिए शासन ने श्रद्धालुओं के आने-जाने की जिम्मेदारी रोडवेज विभाग को दी थी। रोडवेज विभाग विभाग मेला के लिए 80 बसों का संचालन कर रहा है। जिले के श्रद्धालुओं को आने-जाने में दिक्कत न हो। हर पांच मिनट में बसों का संचालन करने के दावा किया था।शनिवार को महाकुंभ-कानपुर जाने के लिए एक घंटा के अंतराल में बसों का संचालन किया गया है। कानपुर और प्रयागराज की तरफ जाने वाले यात्री व श्रद्धालु इधर-उधर भटकते रहे। महाकुंभ मेला 13 जनवरी से प्रयागराज जिले के संगम नगरी में चल रहा है। मेले में दूर-दूर से श्रद्धालु आकर संगम नगरी में स्नान करते है।माघी पूर्णिमा के स्नान के बाद श्रद्धालुओं की संख्या बराबर बढ़ती जारी है। उमड़ रही भीड़ और प्रभावित हो रहे मार्ग के चलते रोडवेज का संचालन डगमगाया हुआ है।
बीते तीन दिनों से यह समस्या लगातार चली आ रही है। बसों के इंतजार में श्रद्धालुओं को डिपो में घंटों इंतजारी में गुजारने पड़ रहे हैं। असल में समय से बसों की वापसी नहीं हो प पा रही है। बसों के अभाव से श्रद्धालु समय से संगम नगरी की दूरी नापने के लिए जूझना पड़ रहा है। बस स्टैंड में यात्रा में मायूसी हाथ लगने पर लोग रेलवे से दूरी तय कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *