February 21, 2026

द हंस मोबाइल मैडीकल यूनिट लोगों को घरद्वार उपलब्ध करवा रही मुफ्त स्वास्थ्य सुविधा

रूटीन चेक, दवाईयां व टैस्ट की सुविधा

पवन भारद्वाज, चम्बा: द-हंस फाउंडेशन वर्ष 2009 में स्थापित एक धर्मार्थ संस्था है,जो कि देश में स्वास्थ्य के क्षेत्र में अनेक कार्यक्रमों का संचालन कर रहा है,जिसमें से ‘मोबाइल मेडिकल युनिट’ एक है। वर्ष 2022 में द-हंस फाउंडेशन ने हिमाचल प्रदेश में भी ‘मोबाईल मेडिकल युनिटस का शुभारंभ कर स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में एक और कीर्तिमान को स्थापित किया है। इस दिशा में एक कदम और बढ़ाते हुए द-हंस फाउंनडेशन की ओर से गांव मौडा़ व सालवां में द-हंस मोबाईल मेडिकल युनिट -4 के सदस्यों पाइलैट यमन,लैब टेक्नीशियन शांति जरयाल,फर्मासिस्ट महिंदर,डॉ स्पर्श सहदेव,एस पी ओ लीशा शर्मा व हंस मित्र प्रीतो पवन भारद्वाज के द्वारा नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच एवं निदान शिविर का आयोजन हुआ, जिसमें लगभग 52 लोगों की स्वास्थ्य जांच व टेस्ट कर दवाईयां भी वितरित की गयी व ,डॉ द्वारा लोगों को टीबी पर जागरूक भी किया गया, उन्होंने बताया कि टीबी समाज के लिए अभिशाप हैं। हमें इसके लक्षण पहचान कर उसके विरुद्ध आवश्यक परहेज करने चाहिए। ये शिविर हर महीने की 3 व 15 तारीख को आयोजित किए जाते हैं। प्रयोजना सम्वयक दिनेश ठाकुर के अनुसार लोगों को इन निशुल्क शिविरों का लाभ लेना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *