December 24, 2025

पंजाब सरकार का ऐलान, 3 हजार पदों पर होगी नई भर्ती

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान की अगुवाई में आज कैबिनेट बैठक आयोजित की गई। बैठक में कई अहम फैसलों पर मुहर लगाई गई। बैठक के फैसलों की जानकारी देते हुए वित्त मंत्री स. हरपाल सिंह चीमा ने बताया कि सरकार ने बड़ा फैसला लिया है कि विभिन्न विभागों में तीन हजार पदों पर भर्ती कर युवाओं को नौकरी दी जाएगी। इनमें 2000 पीटीआई टीचर भर्ती होंगे, जबकि सेहत विभाग में 822 पदों पर भर्ती होंगी। एनआरआई लोगों के मसलों को पहल के आधार पर हल करने के लिए 6 नई कोर्ट स्थापित की जाएगी।

वित्त मंत्री चीमा ने बताया कि कैबिनेट ने फैसला किया है कि पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र इस महीने 24-25 फरवरी को होगा। वित्त मंत्री ने आगे कहा कि पंजाब में जब से भगवंत मान की सरकार बनी है, तब से राज्य के 50,000 युवाओं को सरकारी नौकरी दी गई है। इसी कड़ी में राज्य सरकार द्वारा और नई नौकरियां दी जाएंगी। इसके लिए गवर्नर ऑफिस में 3 पद बनाए गए हैं।

इसके साथ ही राज्य में खेल और खिलाड़ियों को बढ़ावा देते हुए 13 नए स्पोर्ट्स डॉक्टर्स की भर्ती की गई है, जो ओलंपिक जैसे खेलों में पंजाब के खिलाड़ियों के साथ रहेंगे। डॉ. चीमा ने बताया कि जो लोग अमेरिका से डिपोर्ट होकर आए हैं। उस मामले में अब ट्रैवल एजेंटों पर कार्रवाई कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *