December 23, 2025

हम पैसे या डर से नहीं, प्यार से चुनाव जीतते हैं : भगवंत मान

चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने प्रदेश के आम आदमी पार्टी विधायकों और मंत्रियों के साथ दिल्ली के कपूरथला हाउस में आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की और पंजाब की प्रगति और आगे के रणनीतियों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने दिल्ली चुनाव के दौरान सामने आई चुनौतियों पर भी विचार किया, जिसमें मतदाताओं को रिश्वत देना और भाजपा द्वारा डराना-धमकाना शामिल है। उन्होंने कहा, हम पैसे या डर से चुनाव नहीं जीतते; हम प्यार से जीतते हैं। जनता का फैसला सर्वोच्च है और हम इसका सम्मान करते हैं। तमाम बाधाओं के बावजूद, जनता की सेवा करना ही हमारा उद्देश्य है।बैठक के बाद सीएम मान ने कहा कि वे पंजाब को एक मॉडल राज्य बनाने के लिए दिल्ली के अनुभव का उपयोग करेंगे। उन्होने पंजाब सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला और दो साल के भीतर राज्य को विकास के मॉडल में बदलने की महत्वाकांक्षी दृष्टिकोण को रेखांकित किया। भविष्य को देखते हुए मान ने पंजाब को विकास का राष्ट्रीय मॉडल बनाने के लिए सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं की घोषणा की। अगले दो साल में पंजाब पूरे देश के लिए एक मिसाल बनेगा। हम पंजाब में प्रगति को गति देने के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा और बुनियादी ढांचे में दिल्ली के एक दशक के लंबे अनुभव का लाभ उठाएंगे। हाल ही में संपन्न दिल्ली चुनावों में उनके अथक प्रयासों के लिए पंजाब टीम का आभार व्यक्त करते हुए श्मान ने कहा, पंजाब के हमारे नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दिल्ली चुनावों के दौरान लगन से काम किया और उनका योगदान अमूल्य था। उन्होंने कहा, अरविंद केजरीवाल और मैं उनके समर्पण के लिए बहुत आभारी हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी का ध्यान पिछले एक दशक में दिल्ली में आप के परिवर्तनकारी कार्यों से प्रेरणा लेकर हम पंजाब में भी अच्छा शासन देने पर अपना ध्यान केंद्रित करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *