February 16, 2026

सनम तेरी कसम के लिए 215 लड़कियों ने दिया ऑडिशन

2016 में आई फिल्म ‘सनम तेरी कसम’ ने जब पहली बार सिनेमाघरों में दस्तक दी थी तो बॉक्स ऑफिस पर इसे ज्यादा सफलता नहीं मिली थी। हालांकि, जब यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम हुई तो इसने दर्शकों के बीच जबर्दस्त लोकप्रियता हासिल की

साल 2016 में आई फिल्म ‘सनम तेरी कसम’ ने जब पहली बार सिनेमाघरों में दस्तक दी थी तो बॉक्स ऑफिस पर इसे ज्यादा सफलता नहीं मिली थी। हालांकि, जब यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम हुई तो इसने दर्शकों के बीच जबर्दस्त लोकप्रियता हासिल की। हाल ही में फिल्म को फिर से सिनेमाघरों में रिलीज किया गया। वेलेंटाइन वीक के दौरान इस फिल्म को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं।
सनम तेरी कसम ने सिनेमाघरों में दोबारा दस्तक दी है। फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। आइए जानते हैं कि इस फिल्म में मावरा होकेन को आखिर क्यों कास्ट किया गया?

साल 2016 में आई फिल्म ‘सनम तेरी कसम’ ने जब पहली बार सिनेमाघरों में दस्तक दी थी तो बॉक्स ऑफिस पर इसे ज्यादा सफलता नहीं मिली थी। हालांकि, जब यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम हुई तो इसने दर्शकों के बीच जबर्दस्त लोकप्रियता हासिल की। हाल ही में फिल्म को फिर से सिनेमाघरों में रिलीज किया गया। वेलेंटाइन वीक के दौरान इस फिल्म को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं।

‘सनम तेरी कसम’ में मावरा होकेन और हर्षवर्धन राणे की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को खूब सराहा गया था, लेकिन क्या आप जानते हैं कि मावरा को चुनने से पहले निर्माताओं ने सरू के किरदार के लिए 215 लड़कियों का ऑडिशन लिया था? मावरा होकेन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वह फिल्म के साथ अपने अनुभव के बारे में बात करती नजर आ रही हैं। वीडियो में अभिनेत्री खुलासा करती नजर आ रही हैं कि आखिर किस वजह से उन्हें फिल्म के लिए चुना गया था? वीडियो में मावरा कहती हैं, “मुझे बताया गया था कि इस भूमिका के लिए करीब 215 लड़कियों का ऑडिशन लिया गया था, लेकिन कोई भी रोते हुए अच्छी नहीं लग रही थी।” चूंकि फिल्म में कई इमोशनल सीन थे, इसलिए यह गुण बेहद महत्वपूर्ण था। अंत में मावरा होकेन को इस रोल के लिए चुना गया, क्योंकि वह इमोशनल सीन में भी सहज दिखने में कामयाब रहीं। गौरतलब है कि सनम तेरी कसम के सीक्वल पर भी काम जारी है। फिल्म के निर्माता के साथ अभिनेता ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए 10 सितंबर 2024 को इसके सीक्वल की घोषणा की थी। हर्षवर्धन ने जानकारी साझा की थी कि वह सीक्वल में फिर से प्रेमी के रूप में नजर आएंगे, लेकिन इस बार फिल्म की महिला मुख्य भूमिका को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। यहां तक कि यह भी स्पष्ट नहीं है कि मावरा होकेन सीक्वल का हिस्सा होंगी या नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *