February 17, 2026

काजू खाने के फायदे ही फायदे, हड्डियों को रखता है मजबूत, डाइजेस्टिव सिस्टम भी होता है अच्छा

ड्राई फ्रूट्स की ही तरह काजू भी बहुत हेल्दी है और इसे खाने के कई फायदे हैं। अक्सर लोग कहते हैं कि वजन बढ़ाना है तो काजू खाओ। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि काजू कोलेस्ट्रॉल बढ़ा देता है। कुल मिलाकर इस टेस्टी ड्राई फ्रूट को लेकर लोगों के मन में ढेर सारे कंफ्यूजन हैं, जिनको दूर करना जरूरी है।

ड्राई फ्रूट्स की ही तरह काजू भी बहुत हेल्दी है और इसे खाने के कई फायदे हैं। अक्सर लोग कहते हैं कि वजन बढ़ाना है तो काजू खाओ। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि काजू कोलेस्ट्रॉल बढ़ा देता है। कुल मिलाकर इस टेस्टी ड्राई फ्रूट को लेकर लोगों के मन में ढेर सारे कंफ्यूजन हैं, जिनको दूर करना जरूरी है।

बाकी सारे ड्राई फ्रूट्स की ही तरह काजू भी बहुत हेल्दी है और इसे खाने के कई फायदे हैं। अक्सर लोग कहते हैं कि वजन बढ़ाना है तो काजू खाओ। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि काजू कोलेस्ट्रॉल बढ़ा देता है। कुल मिलाकर इस टेस्टी ड्राई फ्रूट को लेकर लोगों के मन में ढेर सारे कंफ्यूजन हैं, जिनको दूर करना जरूरी है। बता दें, सीमित मात्रा में काजू खाने से वजन नहीं बढ़ता है। यह शरीर के लिए फायदेमंद साबित होता है। काजू में प्रचुर मात्रा में प्रोटीन, मिनरल्स, हेल्दी फैट्स होते हैं। ये दिल को स्वस्थ रखने में फायदेमंद होते हैं। हां, जरूरत से अधिक काजू खाने से वजन जरूर बढ़ता है।

डॉ. सुरिंदर कुमार, जनरल फिजिशियन, एमबीबीएस, नई दिल्ली के मुताबिक काजू में प्रोटीन, हेल्दी फैट्स और पॉलीफेनोल जैसे एंटीऑक्सीडेंट जैसे कई तरह के पोष्क तत्व भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं, हमें जो कई स्वास्थ्य लाभ प्रदान करते हैं। हर दिन काजू को सही थोड़ी मात्रा में खाने से हृदय रोग, मधुमेह और स्ट्रोक जैसे गंभीर रोगों का जोखिम कम हो सकता है।काजू का सही मात्रा में सेवन करने से कब्ज की समस्या दूर हो जाती है। इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर होते हैं। इसे खाने से पाचन तंत्र तंदुरुस्त रहता है। पेट से जुड़ी अन्य समस्याएं भी खत्म हो जाती हैं। ऐसे में खाली पेट काजू खाना बेहद लाभदायक साबित हो सकता है। याददाश्त तेज करने में भी काजू फायदेमंद होता है। इसमें मैग्नीशियम होता है, जो मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखता है। इसके अलावा इसे खाने से हड्डियां मजबूत होती हैं। हड्डियों की कमजोरी को दूर करने में भी यह कारगर है।आम धारणा के उल्टे काजू वजन बढ़ाता नहीं है, बल्कि उसे कम करने में मददगार बनता है। काजू में गुड फैट और कार्बोहाइड्रेट होते हैं। ये मेटाबॉलिज्म बढ़ाने में मददगार हैं। अच्छे मेटाबॉलिज्म के कारण आपके शरीर में फैट जमा नहीं होते हैं। हर दिन तीन से चार काजू खाने से मोटापा कम किया जा सकता है। इसे नियमित सेवन से भूख भी कंट्रोल होती है। जिससे वजन घटता है।कई लोग मानते हैं कि काजू खाने से कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है। लेकिन असल में ऐसा नहीं है। काजू शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है। इसमें प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, मैग्नीशियम, जिंक, कॉपर, थायमिन, विटामिन बी 6, विटामिन के, पोटेशियम और आयरन भरपूर मात्रा में होता है। काजू खाने से दिल की सेहत में सुधार होता है और दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *