February 11, 2026

भारतीय अम्बेडकर मिशन द्वारा पंजाब के लिए जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की घोषणा

भूपिन्द्र सिंह, पठानकोट: भारतीय अम्बेडकर मिशन (रजि.) भारत ने आज पंजाब के सभी जिलों मैं जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की घोषणा की है। मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूनम कांगड़ा के मार्गदर्शन में की गई इन नियुक्तियों का उद्देश्य संगठन को मजबूती प्रदान करने के साथ-साथ समाज में सामाजिक एकता और भाईचारे को बढ़ावा देना है।
इसी कड़ी में, पठानकोट जिले की महिला विंग का नेतृत्व कमल राज को सौंपा गया है, जिन्हें जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। कमल राज के अनुभव और समाजसेवा के क्षेत्र में उनके योगदान को इस महत्वपूर्ण भूमिका के लिए महत्वपूर्ण माना गया है।
भारतीय अम्बेडकर मिशन के प्रवक्ता ने बताया कि पंजाब के अन्य जिलों में भी नेतृत्व पदों पर योग्य कार्यकर्ताओं को चुना गया है, जो डॉ. भीमराव अम्बेडकर के विचारों को आगे बढ़ाते हुए शिक्षा, समानता और न्याय के लिए कार्य करेंगे।
पूनम कांगड़ा ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि संगठन का लक्ष्य समाज में सामाजिक न्याय की लड़ाई को तेज करना और युवाओं व महिलाओं को जागरूक बनाना है। उन्होंने कमल राज की नियुक्ति को “महिला नेतृत्व को प्रोत्साहन” बताया।
भारतीय अम्बेडकर मिशन भारत में दलित और वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए कार्यरत है तथा शिक्षा, रोजगार और कानूनी सहायता जैसे क्षेत्रों में सक्रिय भूमिका निभा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *