February 15, 2026

महाकुंभ में अब तक 34 करोड़ ने डुबकी लगाई

हेलिकॉप्टर से भीड़ और सुरक्षा की मॉनिटरिंग; प्रयागराज में 4 फरवरी तक वाहनों की एंट्री बंद

प्रयागराज: महाकुंभ का आज 21वां दिन है। दोपहर 12 बजे तक 88.83 लाख श्रद्धालुओं ने स्नान किया। 13 जनवरी से अब तक 34.49 करोड़ से ज्यादा लोग संगम में डुबकी लगा चुके हैं।

भीड़ और सुरक्षा की निगरानी हेलिकॉप्टर से की जा रही है। बसंत पंचमी स्नान को देखते हुए 2 से 4 फरवरी तक प्रयागराज शहर और मेला क्षेत्र में वाहनों की एंट्री बंद कर दी गई है। वीवीआईपी पास रद्द कर दिए गए हैं बीबी है।

मेले में पुलिस और साधु की झड़प का वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में पुलिस साधुओं की गाड़ी बैरियर पर रोक रही है, लेकिन वे जबर्दस्ती अंदर घुसना चाह रहे हैं। एक साधु बैरिकेड्स गिरा दिया इसके बाद उसकी पुलिसकर्मियों से तीखी नोकझोंक हुई।

आज से 4 फरवरी तक श्रद्धालुओं को अपने वाहन शहर के बाहर पार्किंग में खड़े करने होंगे।
पार्किंग से वे शटल बस या पैदल घाटों तक पहुंच सकेंगे।
बड़े और छोटे वाहनों के लिए अलग-अलग पार्किंग की व्यवस्था की गई है।
सभी रेलवे स्टेशनों पर वन-वे व्यवस्था लागू कर दी गई है। एक साइड से श्रद्धालु आएंगे तो दूसरी साइड से निकासी होगी। श्रद्धालुओं से भरी ये रोड परेड ग्राउंड सेक्टर-2 की है। इस सड़क से श्रद्धालु मेले से प्रयागराज जंक्शन, रामबाग, सूबेदारगंज और प्रयाग स्टेशन के लिए लौटते हैं। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने एक वीडियो एक्स पर शेयर किया। साथ में लिखा- महाकुंभ हादसे में मारे गए श्रद्धालुओं के शव लेने के लिए, प्रयागराज में पोस्टमॉर्टम हाउस के बाहर परिजन लाइन लगाए खड़े हैं। परिजनों को शव नहीं दिया जा रहा है, जबकि ये परिजन आग्रह कर रहे हैं कि हमें सहायता-सांत्वना राशि या कोई मुआवजा नहीं चाहिए। बस हमारे परिजन का शव हमें दे दिया जाए। कोई ‘सक्षम’ संज्ञान ले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *