February 22, 2026

गोकुल बुटेल ने आईआईटी मंडी के हाइव 2.O में उद्योग-शिक्षा के सहयोग को बताया महत्वपूर्ण

उद्योग की जरूरतों के हिसाब से युवाओं को प्रदान किया जा रहा कौशल

मंडी, 1 फरवरी, 2025।

मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (नवाचार, डिजिटल टेक्नोलॉजी एवं गवर्नेंस) गोकुल बुटेल ने आज आईआईटी मंडी में आयोजित हाइव 2.O कॉन्क्लेव में शिक्षा और उद्योग के बीच सहयोग के महत्व को उजागर किया। वे इस कॉन्क्लेव के समापन समारोह में बतौर विशिष्ट अतिथि शिरकत करते हुए बोल रहे थे।

उन्होंने इस दो दिवसीय कॉन्क्लेव की सराहना करते हुए कहा कि उद्योग की जरूरतों को समझकर शोध करने और शोध को उद्योग तक ले जाने की दिशा में यह एक सार्थक पहल है। उन्होंने कहा कि ऐसे प्लेटफार्म देश में नवाचार, शोध और तकनीकी प्रगति को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। हाइव ने भारतीय उद्योग और शिक्षा के बीच सहयोग को बढ़ावा देने और नई तकनीकी और अनुसंधान पहलुओं पर चर्चा करने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान किया है। उन्होंने इस दौरान स्टार्टअप विजेताओं को सम्मानित भी किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *