February 19, 2026

शिवरात्रि महोत्सव में होंगी पारंपरिक देवलु नाटी व वाद्ययंत्र तथा रंगोली प्रतियोगिताएं

उपायुक्त एवं अध्यक्ष अन्तर्राष्ट्रीय शिवरात्रि मेला समिति अपूर्व देवगन ने बताया कि मंडी में 27 फरवरी से 5 मार्च तक आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि मेला में पारंपरिक देवलु नाटी व वाद्य यंत्र, रंगोली प्रतियोगिता, नाटक मंचन, शास्त्रीय संगीत व वादन, भजन संध्या, कवि सम्मेलन कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे ।

शास्त्रीय संगीत व वादन, कवि सम्मेलन के साथ नाटकों का भी होगा मंचन

मंडी के पड्डल ग्राउंड और संस्कृति सदन कांगनीधार में होंगे कार्यक्रम,

कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए 20 फरवरी तक करना होगा आवेदन

मंडी, 31 जनवरी।

उपायुक्त एवं अध्यक्ष अन्तर्राष्ट्रीय शिवरात्रि मेला समिति अपूर्व देवगन ने बताया कि मंडी में 27 फरवरी से 5 मार्च तक आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि मेला में पारंपरिक देवलु नाटी व वाद्य यंत्र, रंगोली प्रतियोगिता, नाटक मंचन, शास्त्रीय संगीत व वादन, भजन संध्या, कवि सम्मेलन कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे । यह कार्यक्रम भाषा एवं संस्कृति विभाग के माध्यम से कांगनीधार और पड्डल मैदान में आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए संस्थाओं और कलाकारों का रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया गया है।

20 फरवरी तक प्राप्त होंगे आवेदन

नाटक, शास्त्रीय संगीत, नाटक मंचन, भजन संध्या और रंगोली प्रतियोगिता में भाग लेने वाली संस्थाएं और कलाकार 20 फरवरी तक भाषा एवं संस्कृति विभाग के कार्यालय में आवेदन कर सकते हैं या dlomandi50@gmail.com की ईमेल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। देवलू नाटी व वाद्य यंत्र प्रतियोगिता प्रतियोगिता का पंजीकरण 28 फरवरी को पड्डल ग्राउंड में होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *