7 फरवरी को रिलीज नहीं होगी गायक दिलजीत दोसांझ की मूवी पंजाब 95
नई दिल्ली: गायक दिलजीत दोसांझ ने ट्वीट करके जानकारी दी कि उनकी फिल्म पंजाब 95 आगामी 7 फरवरी को रिलीज नहीं होगी। उन्होंने आगे कहा कि यह बताते हुए दर्द हो रहा है कि परंतु कुछ हालात हमारे नियंत्रण से बाहर हैं। दिलजीत दोसांझ की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘पंजाब 95’ की कुछ फोटो एक्टर ने काफी दिन पहले पोस्ट की थी, जिसके बाद से ही लोग इस फिल्म का काफी इंतजार कर रहे थे, लेकिन अभी उनके फैन्स को इसके लिए और इंतजार करना पड़ेगा। फिल्म की रिलीज डेट टाल दी गई है।
एक्टर की टीम ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट की, जिसमें उन्होंने लोगों को माफी मांगते हुए लिखा कि हमें बताते हुए बहुत दुख हो रहा है कि कुछ वजहों से 7 फरवरी को ‘पंजाब 95’ रिलीज नहीं होगी, ये हमारे हाथ में नहीं है। इस पर रिएक्ट करते हुए लोगों ने इसे ओटीटी पर भी रिलीज करने की मांग की है।
