February 15, 2026

कांग्रेस के 40 स्टार प्रचारकों में पंजाब से तीन चेहरे

चंडीगढ़: दिल्ली विधानसभा सभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। इसमें पंजाब से तीन वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को शामिल किया गया है। अखिल भारतीय कांग्रेस की ओर से जारी की सूची में पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और सांसद चरणजीत सिंह चन्नी, पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान व सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग और भुलत्थ के विधायक और अखिल भारतीय किसान कांग्रेस के अध्यक्ष सुखपाल सिंह खैरा को कांग्रेस ने स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *