February 16, 2026

पंजाब में कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों को मास्क पहनने की सलाह

चंडीगढ़: कोविड-19 के असर को झेल चुके लोग दुनियाभर में फैल रहे ह्यूमन मेटान्यूमो वायरस को लेकर चिंतित हैं। चीन से फैलने वाले इस संक्रमण ने भारत में भी दस्तक दे दी है। इसी बीच पंजाब सरकार पूरी तरह से अलर्ट पर है। स्वास्थ्य मंत्री डा. बलबीर सिंह ने साफ ताैर पर कहा है कि जनता को किसी प्रकार से घबराने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि पंजाब में कोई केस नहीं आया है लेकिन फिर भी हमने टेस्टिंग व ट्रीटमेंट के पूरे प्रबंध किए हुए हैं। अगर किसी को छींकें आती हैं तो वो मास्क पहन ले। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने कहा- राज्य सरकार केंद्र के संपर्क में है और वायरस के फैलने से उत्पन्न होने वाली किसी भी स्थिति के लिए तैयार है। इतना ही नहीं उन्होंने कमजोर इम्युनिटी वाले लोगों और 60 साल से अधिक उम्र के लोगों को भीड़भाड़ वाली जगहों पर मास्क पहनने की सलाह दी है।

मंत्री ने आगे कहा कि यह वायरस कोरोना जितना गंभीर नहीं है। यह हल्का वायरस है, जिससे फ्लू जैसे लक्षण होते हैं। आगे डॉ. बलबीर सिंह ने कहा- यह जानलेवा नहीं है। उधर हरियाणा में भी मानव मेटान्यूमोवायरस को लेकर सरकार अलर्ट मोड में आ गई है। सरकार की ओर से राज्य के सभी सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में आरटी-पीसीआर लैब में पूरा स्टाफ रखने के निर्देश जारी किए गए हैं। हेल्थ डिपार्टमेंट की ओर से सभी जिलों के सीएमओ को एचएमपीवी लक्षण वाले मरीजों का चेकअप अस्पतालों के फ्लू बार्ड में करने के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *