February 19, 2026

पीएम मोदी और राष्ट्रपति मुर्मू ने गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाशोत्सव पर उन्हें किया नमन

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरु गोबिंद सिंह की जयंती पर सोमवार को उन्हें नमन किया। गुरु गोबिंद सिंह सिखों के 10वें गुरु थे। वहीं, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को गुरु गोबिंद सिंह के ‘प्रकाश पर्व’ के मौके पर लोगों को बधाई दी और उम्मीद जताई कि उनकी शिक्षाएं सभी को धर्म, शांति और सौहार्द के मार्ग पर ले जाएंगी।

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘मैं श्री गुरु गोबिंद सिंह जी को उनके प्रकाशोत्सव पर नमन करता हूं। उनके विचार हमें एक ऐसे समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करते हैं जो प्रगतिशील, समृद्ध और दयालु हो।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *