बसपा के पूर्व प्रधान जसवीर सिंह गढ़ी आप में शामिल
भगवंत मान ने करवाया पार्टी में शामिल
चंडीगढ़ : पंजाब के बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के पूर्व प्रधान जसवीर सिंह गढ़ी ने आम आदमी पार्टी (आप) का दामन थाम लिया है। गढ़ी बुधवार को आप में शामिल हो गए। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने उनको पार्टी में शामिल करवाया। इस दौरान पार्टी प्रदेश अध्यक्ष अमन अरोड़ा और अन्य नेता भी मौजूद रहे। बसपा ने अनुशासनहीन का हवाला देकर गढ़ी को पार्टी से निकाल दिया था। बहुजन समाज पार्टी से जसबीर सिंह गढ़ी को पार्टी विरोधी गतिविधियां करने पर बर्खास्त कर दिया गया था। बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष कुमारी मायावती द्वारा ये आदेश जारी किया गया था। इसके बाद पार्टी हाईकमान ने गढ़ी को पार्टी से हटाकर अवतार सिंह करीमपुरी को अध्यक्ष पद पर बिठाया था।
