February 15, 2026

चिंतपूर्णी में तलवाड़ा बाईपास के पास खाई में गिरी बस

चिंतपूर्णी: रविवार को सुबह करीब नौ बजे पंजाब की एक निजी बस तलवाड़ा बाईपास के पास खाई में गिर गई। गनीमत यह रही कि इस हादसे के समय बस पूरी तरह से खाली थी और उसमें कोई भी सवारी सवार नहीं थी। बस का चालक प्रदीप सिंह ने बताया कि वंश ट्रांसपोर्ट कंपनी की तीन बसें रविवार को अमृतसर से श्रद्धालुओं को लेकर चिंतपूर्णी मंदिर आई थीं।

बस ने तलवाड़ा बाईपास पर 35 सवारियों को उतारा और श्रद्धालु मंदिर दर्शनों के लिए गए। इसके बाद चालक ने बस को पार्क करने के लिए थोड़ा आगे बढ़ाया, लेकिन बस का प्रेशर सही न बनने के कारण वह बैक हो गई और खाई में गिर गई। घटना की सूचना मिलने के बाद चिंतपूर्णी पुलिस मौके पर पहुंची और चालक से हादसे के बारे में जानकारी ली। ट्रैफिक इंचार्ज दीपक राणा ने बताया कि यह घटना रविवार को हुई, लेकिन जब हादसा हुआ, तब बस में कोई सवारी नहीं बैठी थी। यदि इस दौरान बस में सवारी होती, तो यह एक बड़ा हादसा हो सकता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *