February 19, 2026

कजाकिस्तान में विमान दुर्घटनाग्रस्त, कई लोगों की मौत की आशंका

नई दिल्ली: कजाकिस्तान के अक्ताउ शहर के पास एक यात्री विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर है। हादसे में कई लोगों के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है। दुर्घटना से पहले विमान ने अक्ताउ हवाईअड्डे के ऊपर कई बार चक्कर लगाए थे।

यह विमान अज़रबैजान एयरलाइंस का था। कजाखस्तान के आपातकालीन मंत्रालय ने पुष्टि की है कि विमान बाकू से द्रोजनी (ग्रोज़नी) के लिए उड़ान पर था और अक्ताउ के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया।विमान उड़ान भरने के बाद अक्ताउ हवाईअड्डे के पास कई बार चक्कर लगाते हुए देखा गया। तकनीकी खराबी की आशंका के कारण विमान ने आपातकालीन लैंडिंग की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सका।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *