आयुर्वेद की मदद से बच्चों के दिमाग को करें तेज
आयुर्वेद हमारे जीवन का काफी पुराना हिस्सा है। सदियों से इसकी मदद कई तरह की समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए और चीजों को बेहतर बनाने के लिए किया जाता रहा है। आज की यह आर्टिकल उन सभी पैरेंट्स के लिए है जिनके घर पर छोटे बच्चे हैं और इस समय पढाई-लिखाई कर रहे हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे आयुर्वेदिक हर्ब्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका इस्तेमाल आप अपने बच्चों के दिमाग को तेज करने के लिए कर सकते हैं।
तुलसी को बनाएं डायट का हिस्सा:
हम सभी के घरों में तुलसी का पौधा तो होता ही है। आयुर्वेद में तुलसी के पौधे को काफी ज्यादा फायदेमंद बताया गया है। अगर आप अपने बच्चे के दिमाग को तेज बनाना चाहते हैं तो आपको तुलसी के पत्तों को उनके डायट में जरूर शामिल करना चाहिए। इसके सेवन से उनकी मेमोरी भी बेहतर हो सकती है। आप अपने बच्चों को गर्म दूध में तुलसी का पाउडर डालकर उन्हें पीने के लिए दे सकते हैं। इसके सेवन से उनका स्ट्रेस लेवल कम हो सकता है और साथ ही चीजों पर फोकस करने में भी उन्हें मदद मिलती है।
सौंफ: आपको अपने डेली डायट में सौंफ को जरूर शामिल करना चाहिए। यह आपके सेहत को कई तरह से फायदे पंहुचा सकता है। यह आपके डाइजेशन को तो बेहतर करता ही है बल्कि साथ ही आपके शरीर को अंदर से साफ भी करता है। जब आप अपने बच्चों के डायट में सौंफ को शामिल करते हैं तो इससे उनकी मेमोरी भी बूस्ट हो सकती है। केवल यहीं नहीं, इसके सेवन से वे बेहतर तरीके से कंसन्ट्रेट कर पाते हैं और उनका दिमाग भटकता भी नहीं है।
दूध में हल्दी डालकर देना फायदेमंद: हल्दी एक ऐसी चीज है जो आपको हर किचन में आसानी से मिल जाएगी। आयुर्वेद में इसे हमारे लिए काफी ज्यादा फायदेमंद बताया गया है। इसमें कई तरह के मेडिसिनल प्रॉपर्टीज होते हैं। अगर आप अपने बच्चों के दिमाग को तेज और स्ट्रांग बनाना चाहते हैं तो भी आपको उनके डायट में हल्दी को जरूर शामिल करना चाहिए। आप अपने बच्चों को दूध में हल्दी डालकर दे सकते हैं।
