February 24, 2026

सर्दियों में नहीं बढ़ेगा ब्लड प्रेशर, करें ये छोटे बदलाव

कई ऐसे लोग होते हैं जो सर्दियों के आते हैं ब्लड प्रेशर के बढ़ जाने की शिकायत करते हैं। बता दें सर्दियों के इन दिनों में यह समस्या इसलिए भी बढ़ जाती है क्योंकि इस दौरान हमारे ब्लड वेसल्स सिकुड़ जाते हैं और इसके साथ ही हम किसी भी तरह की फिजिकल एक्टिविटीज को करना बंद कर देते हैं और इसके साथ ही बिना सोचे समझे कुछ भी खाने-पीने लग जाते हैं। बता दें अगर हाई ब्लड प्रेशर की समस्या को समय रहते नहीं सुलझाया गया तो यह आगे चलकर हार्ट अटैक और कई अन्य तरह की जानलेवा बीमारियों का भी कारण बन सकता है। आज इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताने जा रहे हैं जिन्हें अपनाकर आप सर्दियों के इन दिनों में भी अपने हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रख सकते हैं।

नियमित व्यायाम करें: अगर आप अपने हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करके रखना चाहते हैं तो ऐसे में आपको अपने डेली रूटीन में एक्सरसाइज को जरूर शामिल करना चाहिए। जब आप रेगुलर बेसिस पर एक्ससरसाइज करते हैं तो इससे आपको अपने बढ़े हुए ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखने में काफी ज्यादा मदद मिलती है। अगर आप जिम जाकर हैवी वर्कआउट नहीं कर पा रहे हैं तो वॉकिंग या फिर योगा करके भी आपको काफी फायदा मिल सकता है।

सही डायट: सर्दियों के इन दिनों में यह और भी ज्यादा जरूरी हो जाता है कि आप अपने डायट का ख्याल सही तरीके से रखें। अगर आप ऐसी चीजें खाते हैं जिसमें सोडियम की मात्रा ज्यादा है तो इससे भी आपका ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है। इसीलिए सलाह दी जाती है कि आपको सर्दियों के इन दिनों में नमक का ज्यादा सेवन करने से बचना चाहिए। सर्दियों के इन दिनों में आपको अपने डायट में संतरे, केले और पालक जैसी चीजों का सेवन करना चाहिए।

पानी पीएं: सर्दियों के इन दिनों में भी आपको पानी पीने की जरूरत को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। जब आप पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं पीते हैं तो इससे भी आपका ब्लड प्रेशर काफी हद तक बढ़ सकता है। कोशिश करें कि आप प्रतिदिन कम से कम 8 से 10 ग्लास पानी जरूर पीएं।

स्ट्रेस लेने से बचें: आपको जितना हो सके स्ट्रेस लेने से बचने की कोशिश करनी चाहिए। जब आप सर्दियों में ज्यादा तनाव लेते हैं तो ऐसे में आपका ब्लड प्रेशर काफी हद तक बढ़ सकता है। बता दें जब आप स्ट्रेस लेते हैं तो ऐसे में आपका शरीर एड्रेनालिन और नोरेपेनेफ्रिन जैसे हार्मोन को रिलीज करता है। इन हार्मोन की वजह से आपका हार्ट रेट और ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है। अगर आप अपने स्ट्रेस को कम करना चाहते हैं तो आपको मेडिटेशन और योगा का सहारा लेना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *