February 22, 2026

हरोली के भदसाली में जमीनी विवाद के चलते पिता-पुत्र का मर्डर, पूरा इलाका सील

ऊना: हरोली पुलिस थाना के तहत भदसाली गांव में एक जमीनी विवाद में गोलीकांड की घटना में दो लोगों की मृत्यु हो गई है। जमीनी विवाद को लेकर एक पक्ष ने पिता-पुत्र पर गोलियां चलाईं, जिसमें दोनों की दुखद मृत्यु हो गई। एसपी ऊना राकेश सिंह ने मामले को लेकर मौका-ए-वारदात का दौरा किया।

पुलिस ने उस पूरे क्षेत्र को सील कर दिया गया है। यहां पर गोलीबारी हुई थी। सडक़ पर दोनों वाहनों भी मौजूद हैं, जिसमें हमलावर व पीडि़त पक्ष दोनों सवार थे। एसपी राकेश सिंह ने कहा कि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के उपरांत उनके परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *