December 22, 2025

मवा कहोलां गांव के रजत डडवाल भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने

दौलतपुर चौक, 10 जून ( संजीव डोगरा ): मवा कहोलां गांव के रजत डडवाल भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने है | आई एम ए देहरादून में शनिवार को हुई पासिंग आउट परेड के बाद रजत डडवाल भारतीय सेना में शामिल हुए है। रजत डडवाल वर्ष 2014 में ई.एम. ई. में सिपाही भर्ती हुए थे। जिसके उपरांत 2018 में उन्होंने कमीशन लिया। रजत डडवाल ने राष्ट्रीय सैन्य अकादमी देहरादून से 4 साल का प्रशिक्षण हासिल किया। पासिंग आउट परेड के समय रजत डडवाल के पिता गुरदीप सिंह, भाई राहुल लखनपाल, भाभी भावना , बहन अमृता राणा, अतुल राणा व रेनम डडवाल मौजूद रहे। रजत डडवाल के पिता गुरदीप सिंह सेना से सेवानिवृत है जबकि माता उषा देवी गृहणी है। लेफ्टिनेंट रजत डडवाल आसाम रेजिमेंट में अपनी सेवाएं देंगे। रजत डडवाल की शिक्षा सेंट डी. आर. पब्लिक स्कूल गगरेट से हुई है। लेफ्टिनेंट रजत डडवाल ने अपनी कामयाबी का श्रेय अपने दिवंगत दादा कै. गजे सिंह डडवाल, माता –पिता व गुरुजनों को दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *