December 22, 2025

6 महीने से अंतरिक्ष में फंसी सुनीता विलियम्स

धरती पर वापसी के लिए अभी करना होगा इतना इंतजार

केप केनवेरल: भारतवंशी अंतरिक्षयात्री सुनीता विलियम्स अपने साथी अंतरिक्षयात्री बुच विल्मोर के साथ छह महीने से अंतरिक्ष में फंसी हैं। दोनों को अंतरिक्ष में गए हुए गुरुवार को छह महीने हो गए। धरती पर लौटने में अभी दो महीने और बाकी है।

बोइंग के नए स्टारलाइनर क्रू कैप्सूल से दोनों पांच जून को अंतरिक्ष में गए थे। उन्हें एक सप्ताह में वापस लौटना था, लेकिन स्टारलाइनर अंतरिक्ष यान में खराबी आने के कारण दोनों अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर ही फंसे हुए हैं। नासा ने अंतरिक्ष यान को वापसी की उड़ान के लिए बहुत जोखिम भरा माना, इसलिए उन्हें धरती पर वापस आने के लिए फरवरी तक इंतजार करना पड़ेगा। सुनीता और विल्मोर की वापसी के लिए नासा ने अपना अभियान शुरू कर दिया है।

दोनों अंतरिक्ष यात्रियों सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर की वापसी के लिए 28 सितंबर 2024 को स्पेसएक्स क्रू-9 मिशन को लॉन्च किया गया। इसमें दो एस्ट्रोनॉट्स को भेजा गया है, ताकि लौटते समय वह सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर को वापस ला सकें।

बात दें कि सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर 5 जून 2024 को अंतरिक्ष की कक्ष में पहुंचे। इसके साथ ही सुनीता विलियम्स बोइंग के नए स्टारलाइनर क्रू कैप्सूल को उड़ाने वाली पहली व्यक्ति बनकर अपने नाम एक रिकॉर्ड दर्ज कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *