प्रमोद मदान ने ज़रूरतमंद बच्चों की पढ़ाई हेतु सहायतार्थ 6000 रूपयों का सहयोग किया
संदीप गिल, नंगल, ईलाके में नन्हें-मुन्ने बच्चों को ‘शिक्षा भी, संस्कार भी’ के उद्देश्य से शिक्षा प्रदान कर रहे सर्वहितकारी विद्यामंदिर (प्ले-वे एवं प्राईमरी पाठशाला) शिशु वाटिका नंगल को आज सेवानिवृत्त प्रोफेसर (डा.) प्रमोद मदान ने ज़रूरतमंद बच्चों की पढ़ाई की सहायतार्थ हेतु 6000 रूपये का सहयोग किया। इस मौके पर सर्वहितकारी विद्यामंदिर नंगल की प्रबंधन समिति के अध्यक्ष इं. कृष्ण कान्त ने सहयोग राशि प्राप्ति की रसीद प्रो. मदान को देते हुए आवाह्न किया कि ऐसे बच्चों के लिए जो किसी कारणवश अपने स्कूल की फीस देने में असमर्थ हैं, समाज के साधन-संपन्न लोगों को स्वेच्छापूर्वक उपयुक्त योगदान करते रहना चाहिए ताकि समाज में कोई भी बच्चा संसाधनों की कमी के चलते अशिक्षित न रह जाए। क्योंकि शिक्षा से ही एक समृद्ध व सुदृढ़ समाज का निर्माण होता है। साथ ही अध्यक्ष इं. कृष्ण कान्त सूद ने इस नेक कार्य के सहयोग के लिए प्रोफेसर प्रमोद मदान का आभार प्रकट करते हुए उनकी प्रशंसा भी की।
