February 15, 2026

महाराष्ट्र में आज से देवेंद्र सरकार

तीसरी बार बने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री; शिंदे, पवार ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली

मुंबई: महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस ने आज एक बार फिर से मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली। हाल में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में महायुति गठबंधन को मिले बंपर बहुमत के बाद देवेंद्र फडणवीस तीसरी बार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बने हैं। देवेंद्र फडणवीस के अलावा शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे और एनसीपी प्रमुख अजित पवार ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। मुंबई में देवेंद्र फडणवीस के शपथ ग्रहण समारोह में एनडीए की ताकत देखने को मिली है।

पूरे देश के एनडीए के नेता शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। देवेंद्र फडणवीस को राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन ने शपथ दिलाई। इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल हुए। इसके अलावा बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, नितिन गडकरी, निर्मला सीतारमण, पीयूष गोयल भी इस समारोह में शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *