February 19, 2026

आईसीआईसीआई बैंक के कार्यालयों पर जीएसटी विभाग की रेड

मुंबई : देश के प्राइवेट बैंकों में सबसे बड़े बैंकों में से एक आईसीआईसीआई बैंक के तीन कार्यालयों में मुंबई में जीएसटी अधिकारियों ने तलाशी अभियान चलाया। इस छापेमारी से बैंक में हड़कंप मच गया। फिलहाल, जीएसटी अधिकारियों द्वारा यह तलाशी अभियान जारी है।

छापेमारी को लेकर बैंक ने स्टॉक एक्सचेंजों को बताया है कि जीएसटी अधिकारियों ने बैंक के तीन कार्यालयों की तलाशी शुरू की। कार्यवाही जारी है और बैंक अनुरोध के अनुसार डेटा प्रदान करने में पूरा सहयोग कर रहा है।

जीएसटी अधिकारियों की ओर से आईसीआईसीआई बैंक के दफ्तरों में ये तलाशी अभियान महाराष्ट्र जीएसटी अधिनियम, 2017 की धारा 67 (1) और (2) के तहत चलाया है। वहीं जीएसटी के इस रेड के बाद इसका असर आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों पर देखने को मिल सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *