February 19, 2026

दिल्ली मेट्रो में हुई चोरी से डीएमआरसी पर उठे सवाल

नई दिल्ली: दिल्ली मेट्रो से सफर करने वालों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल ब्लू लाइन पर चलने वाली मेट्रो की स्पीड आज सुबह न के बराबर रही। क्योंकि मेट्रो से चोरी का मामला सामने आ रहा है।
आपको भी जानकर हैरानी होगी कि दिल्ली में ब्लू लाइन मेट्रो पर केबल की चोरी का मामला सामने आया है। ये घटना कीर्ति नगर-मोती नगर के बीच हुई है। जहां मोती नगर और कीर्ति नगर के बीच की केबल ही चोरी हो गई।
सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए डीएमआरसी ने बताया “मोती नगर और कीर्ति नगर के मध्य केबल चोरी होने की वजह से ब्लू लाइन पर सेवाओं में देरी हो रही है, असुविधा के लिए खेद है।”डीएमआरसी पर उठे सवाल
मेट्रो की सेवा बंद होने पर नाराज यात्रियों ने डीएमआरसी से सवाल किया की डीएमआरसी के स्टाफ और अधिकारियों को इतनी सैलरी क्यों दी जाती है क्यों ट्रैवलर्स को ही दिक्कत का सामना करना पड़ता है। साथ ही सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा डीएमआरसी फ्यूचर सेफ नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *