February 15, 2026

कनाडा में खालिस्तानी आतंकी अर्श डल्ला को मिली जमानत

नई दिल्ली: भारत और कनाडा के बीच बढ़ता तनाव किसी से छुपा नहीं है। एक तरफ जहां भारत कनाड़ा में खालिस्तानियों को लेकर विरोध करता रहा है तो दूसरी तरफ कनाडा देश में रह रहे खालिस्तानियों का साथ दे रहा है। अब सूत्रों के हवाले से खबर ये आ रही है कि कनाडा में अदालत ने आतंकी अर्श डल्ला को जमानत दे दी है।

जानकारी के अनुसार कनाडा की एक अदालत ने पिछले दिनों गिरफ्तार किए गए खालिस्तानी आतंकी अर्श डल्ला को 30 हजार डॉलर के निजी मुचलके पर जमानत दे दी है। इस मामले में अगली सुनवाई 24 फरवरी 2025 को होगी। खालिस्तान टाइगर फोर्स की कमान संभाल रहे अर्श डल्ला को कुछ समय पहले ही कनाडा पुलिस ने गिरफ्तार किया था। पुलिस के उसके पास से कई हाईटेक हथियार भी मिले थे। सूत्रों के अनुसार अर्श डल्ला पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के सीधे संपर्क में रहा है।

सूत्रों के मुताबिक, कनाडा में 28 अक्टूबर की रात खालिस्तानी आतंकी अर्श डल्ला को गोली लगी थी। अर्श डल्ला अपने साथी गुरजंत सिंह के साथ कार में सवार होकर हॉल्टन इलाके से गुजर रहा था। इसी दौरान कार में रखे हथियार से एक्सिडेंटल फायर हो गया था। गोली डल्ला के दाहिने हाथ में लगी थी। जिसके बाद डल्ला और गुरजंत सिंह को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, फिर उसे अरेस्ट किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *