December 22, 2025

संविधान हमारे देश की सबसे बड़ी धरोहर : प्रधानाचार्य

संविधान दिवस पर आईटीआई में कार्यक्रम आयोजित

नारनौल, 26 नवंबर। संविधान दिवस की 75वीं वर्षगांठ पर आज राजकीय आईटीआई में संविधान दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया। प्रधानाचार्य विनोद खनगवाल, आईटीआई का समस्त स्टॉफ व बच्चों ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर पुष्प अर्पित किए।
प्रधानाचार्य ने संबोधित करते हुए कहा कि हमारा संविधान हमारे देश की सबसे बड़ी धरोहर है। यह हमारे देश के नागरिकों को उनके मूलभूत अधिकारों और कर्तव्यों के बारे में जानकारी प्रदान करता है।
उन्होंने छात्रों से कहा कि वे संविधान को अच्छी तरह से पढ़ें और समझें ताकि वे अपने अधिकारों और कर्तव्यों के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकें। उन्होंने कहा कि संविधान हमारे देश के लिए एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है और हमें इसका सम्मान करना चाहिए।
उप प्रधानाचार्य सुनिल यादव, मेजर वीरेन्द्र सेकवाल व अनुदेशक नीरज यादव ने सविधान व बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर के जीवन व उपलब्धियों के बारे में बताया। कार्यक्रम के दौरान संविधान की प्रस्तावना पढ़ी व दृढ़संकल्प लेकर कार्यक्रम का समापन किया।
इस अवसर पर कार्यालय अधीक्षक सत्यनारायण, गुरदयाल, राजेश, जगदीश, अमित, मनीषा, सुदर्शन, दिनेश जांगडा व शक्ति यादव सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *