February 15, 2026

सेंट सोल्जर स्कूल की छात्रा दिया राणा ने 1500 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीता

संदीप गिल, नंगल, सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल नया नंगल की छात्रा दिया राणा कक्षा दसवीं ने एक बार फिर अभिभावकों व विद्यालय का नाम रोशन किया है। दिया राणा ने पंजाब स्टेट एजुकेशन बोर्ड के तहत हुई 1500 मीटर की दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक जीता। अंडर 17 के आयु वर्ग में हुई इस दौड़ में वह जिला स्तर पर भाग लेकर विजेता बनी है। दिया राणा की इस उपलब्धि पर सेंट सोल्जर सोसायटी के अध्यक्ष अनिल चोपड़ा ने उसे सम्मानित किया व आगे होने वाली अन्य प्रतियोगिताओं के लिए भी प्रेरित किया। इस मौके पर डायरेक्टर वाईपी कौशल, प्रधानाचार्य श्रीमती निर्मला वासुदेव एवं मैनेजर वीके सैनी ने दिया राणा की सराहना की व भविष्य में अन्य प्रतियोगिताओं के लिए भी प्रेरित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *