February 15, 2026

ज्ञात युवकों ने शिवसेना हिंदू सिख विंग के राष्ट्रीय अध्यक्ष के घर के बाहर पेट्रोल बम से हमला किया

लुधियाना- शहर के पार्श एरिया मॉडल टाउन में देर रात एक ही बाइक पर सवार होकर आए तीन अज्ञात युवकों ने शिवसेना हिंदू सिख विंग के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरकीरत सिंह खुराना के घर के बाहर पेट्रोल बम से हमला किया है। पेट्रोल बम के बाद हुए धमाके का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। इस सीसीटीवी वीडियो में बाइक सवार साफ-साफ बम फेंकते हुए दिखाई दे रहे हैं। बता दें कि कि पिछले 15 दिनों में यह दूसरी घटना है। इससे पहले भी कुछ शरारती युवकों ने शिवसेना भारतीय नेता योगेश बख्शी के घर के बाहर कांच की बोतल में भरा डीजल आग लगाकर फेंक दिया था। इससे जोरदार धमाका हुआ था। प्राप्त जानकारी के मुताबिक हरकीरत सिंह खुराना को पहले भी कई बार अज्ञात विदेशी नंबरों से धमकी भरे काल आए थे।शनिवार को खुराना ने पेट्रोल बम विस्फोट की आवाज को दिवाली के पटाखों की आवाज समझकर खारिज कर दिया था, लेकिन बाद में पता चला कि इस हमले में पड़ोसी की कार आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गई थी। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जाने के बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। लुधियाना के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त शुभम अग्रवाल ने कहा कि आरोपियों की जल्द ही पहचान कर ली जाएगी।तीन युवक इस वारदात को अंजाम देकर तुरंत वहां से फरार हो जाते है। हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई भी बात सामने नहीं आई है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। सीसीटीवी फुटेज में, मोटरसाइकिल सवार हमलावरों को शिवसेना (हिंद) की सिख इकाई के नेता हरजोत सिंह खुराना के घर की ओर ज्वलनशील तरल पदार्थ से भरी बोतल फेंकते देखा जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *