February 15, 2026

एक लाख रूपये की रिश्वत लेता पंजाब पुलिस का इंस्पेक्टर रंगे हाथों काबू

पटियाला : पंजाब में भ्रष्टाचार विरोधी अभियान के तहत विजिलेंस ब्यूरो ने मंगलवार को पंजाब पुलिस के इंस्पेक्टर गुरिंदर सिंह को एक रूपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया है। आरोपी पुलिस अधिकारी एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स पटियाला में बतौर इंचार्ज कार्यरत है।

विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त पुलिस कर्मी को पूजा, निवासी गांव रोहटी पुल, तहसील नाभा, जिला पटियाला द्वारा दर्ज की गई शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो से संपर्क कर आरोप लगाया कि उक्त इंस्पेक्टर उसके पिता को तीन लाख रूपये की रिश्वत न देने की सूरत में उन्हें झूठे एनडीपीएस केस में फंसाने की धमकियां दे रहा था। सौदा 1.50 लाख रूपये में तय हुआ। उक्त पुलिस कर्मी ने रविवार को 50 हजार रूपये रिश्वत की पहली किस्त के रूप में ले लिए थे।

प्रवक्ता ने आगे बताया कि इस शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाकर उक्त पुलिस कर्मी को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से एक लाख रूपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू कर लिया। इस संबंध में आरोपी के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो के थाना पटियाला रेंज में भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *