पंजाब में 1 नवंबर से स्कूलों के समय में बदलाव
चंडीगढ़ : राज्य में ठंड को देखते हुए पंजाब सरकार ने स्कूलों का समय बदल दिया है। पंजाब के सभी स्कूलों का समय 1 नवंबर से बदल दिया गया है। स्कूल सुबह 9 बजे से शुरू होंगे और दोपहर 3 बजे खत्म होंगे। शिक्षा विभाग की तरफ से इस संबंधी आदेश जारी कर दिए गए हैं।
पंजाब में स्कूल का समय सेशन में 3 बार बदलता है। एक अप्रैल से 30 सितंबर तक स्कूलों का सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक रहता है। जबकि एक अक्तूबर से 31 अक्तूबर तक का प्राइमरी स्कूलों का समय सुबह साढ़े 8 से ढाई बजे और मिडिल से लेकर सीनियर सेकेंडरी तक का समय सुबह साढ़े 8 बजे से दोपहर 2.50 बजे तक रहता है। एक नवंबर से 28 फरवरी तक प्राइमरी स्कूलों का समय सुबह 9 बजे से 3 बजे तक और मिडिल से लेकर सीनियर सेकेंडरी तक का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 3.20 बजे तक रहता है।
