February 19, 2026

मुख्यमंत्री सुक्खू ने रोते-रोते काटे दो साल: जयराम ठाकुर

सोलन: पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सोलन में मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू पर तंज कसते हुए कहा कि सुखविंदर सुक्खू ने दो साल रोते-रोते ही काटे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चर्चित कार्यक्रम ‘मन की बात’ का एपिसोड सोलन में पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ सुना। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें खुशी है कि ये कार्यक्रम बिना रुके आगे बढ़ रहा है जिसका लोगों को बेसब्री से इंतजार रहता है। आज 115वें कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने जिस प्रकार की बातें कही हैं उससे निश्चित रूप से हर भारतवासी लाभान्वित होगा। उन्होंने कहा कि एक तरफ प्रधानमंत्री के ऐसे लोकप्रिय कार्यक्रम हैं और दूसरी ओर प्रदेश में एक ऐसी सरकार चल रही है जो दो साल में कोई कार्यक्रम ही शुरू नहीं कर पाई है। उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू पर तंज कसते हुए कहा कि दो साल इन्होंने रोते-रोते ही काटे हैं। आर्थिक संकट का रोना रोकर जनता को असल मुद्दों से दूर रखना चाह रहे हैं। ये बताएं कि इनकी पार्टी के मुख्यमंत्री रहे स्व. वीरभद्र सिंह 2017 में जाते जाते क्या कोई हमें नो डियूज़ सर्टिफिकेट देकर गए थे? हमनें पांच साल में मात्र 19 हज़ार करोड़ का ऋण लिया, जबकि इन्होंने मात्र दो साल में 30 हजार करोड़ का ऋण ले लिया है। इतना पैसा आने के बावजूद खर्च कहां किया जा रहा है इसका हिसाब मुख्यमंत्री दें।
ये सरकार झूठ की बुनियाद पर खड़ी है और मुख्यमंत्री भी झूठ बोलकर ही सरकार चलाना चाहते हैं। हर साल एक लाख रोजगार देने का वायदा किया था लेकिन यहां दूसरे ही साल डेढ़ लाख सरकारी पद खत्म कर दिये गए। अपने खर्चे कम करने के बजाय कर्मचारियों के हितों से खिलवाड़ किया जा रहा है। जनता को तो इन्होंने पहले ही दस झूठी गारंटियां देकर ठगा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *