February 19, 2026

सरकारी स्कूल में विद्यार्थियों के लिए जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया

राज घई, भरतगढ़, सिविल सर्जन रूपनगर डॉ. तरसेम सिंह के नेतृत्व में भरतगढ़ के सरकारी स्कूल में विद्यार्थियों के स्वास्थ्य के लिए विशेष नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भरतगढ़ के विशेष नेत्र रोग अधिकारी डाॅ. कुसुम ने विद्यार्थियों की नि:शुल्क नेत्र जांच की।
स्कूल के प्राचार्य रमेश कुमार ने बताया कि जांच के दौरान छात्रों की आंखों के स्वास्थ्य से संबंधित समस्याओं की पहचान की गयीऔर जिन लोगों को अधिक सहायता की आवश्यकता होगी उनका समय पर इलाज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह शिविर विद्यार्थियों के लिए काफी लाभदायक साबित होगा। इस मौके पर स्कूल स्टाफ व विद्यार्थी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *