February 19, 2026

दिल्ली की जनता ‘आप’ को सत्ता से बाहर करने के लिए तैयार: हरीश खुराना

बोले, अरविंद केजरीवाल एक रटी रटाई स्क्रिप्ट करते हैं कि मुझ पर तो हमला हुआ है

नई दिल्ली : दिल्ली में अगले साल विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। ऐसे में राजनीतिक दलों के नेता एक दूसरे पर जमकर कटाक्ष कर रहे हैं। इस बीच भाजपा नेता हरीश खुराना ने दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है।

हरीश खुराना ने कहा कि दिन नया लेकिन स्क्रिप्ट पुरानी है। कुछ यही हाल अरविंद केजरीवाल का है। हमने पिछले कई सालों से देखा है कि अरविंद केजरीवाल एक रटी रटाई स्क्रिप्ट करते हैं कि मुझ पर तो हमला हुआ है, मुझ पर जानलेवा हुआ है, मुझे तो जान से मारने की कोशिश की गई। यह हर बार बोलते हैं।

लेकिन असलियत यह है कि दिल्ली की जनता आज बहुत नाराज है, लोग गुस्से में हैं। कल जब केजरीवाल रोड शो में थे तब लोगों ने उन्हें काले झंडे दिखाए थे और उनका विरोध किया था। लेकिन उसको नाम देना कि यह सब भारतीय जनता पार्टी ने किया है, भारतीय जनता पार्टी के गुंडे ये काम कर रहे हैं, यह एक रटी रटाई स्क्रिप्ट है।

इसलिए मेरा मानना यह है कि अरविंद केजरीवाल की खुद को जो बेचारा दिखाने की कोशिश है, यह स्क्रिप्ट अब पुरानी हो गई है।

भाजपा नेता ने आगे कहा कि अगले साल फरवरी में विधानसभा चुनाव होने की उम्मीद है और जनता आपको सत्ता से बाहर करने के लिए तैयार बैठी है। आपके द्वारा किए गए भ्रष्टाचार और दिल्ली का जो आपने सत्यानाश किया है उससे दिल्ली की जनता बहुत गुस्से में है। जहां भी आप जा रहे हैं वहां आपको लोग काले झंडे दिखा रहे हैं।

मैं दिल्ली का एक बहुत बड़ा नेता हूं, मैं तो दिल्ली का एक बेटा हूं ये जो रटी रटाई स्क्रिप्ट है अब पुरानी हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *