February 19, 2026

दर्दनाक हादसा : मकान में आग लगने से जिंदा जले चार लोग

गुरुग्राम : हरियाणा के गुरुग्राम से बड़ी खबर सामने आ रही है। सरस्वती एनक्लेव के जी ब्लॉक में एक मकान में आग लग गई। आग लगने से मकान में रहने वाले चार लोग जिंदा जल गए। सभी मृतक गारमेंट कंपनी में टेलर का काम करते थे। जानकारी के अनुसार, गुरुग्राम के सरस्वती एनक्लेव के जी ब्लॉक में शुक्रवार के देर रात करीब 2:00 बजे आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशामन मौके पर पहुंचा लकिन आग इतनी भयानक थी की देखते ही देखते सब कुछ जलकर राख हो गया।

आग की चपेट में आने से चार लोगों की मौत हो गई। जिंदा जलने वालों की उम्र 18 साल से 28 साल के बीच है। शुरुआती जानकारी में सामने आया है कि मरने वाले सभी लोग मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं। मरने वालों में एक की शादी हुई थी। उसकी पत्नी और बच्चे दिवाली के त्योहार पर घर गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *