नागपुर में शालीमार एक्सप्रेस के डिब्बे पटरी से उतरे, कोई यात्री घायल नहीं
मुंबई : महाराष्ट्र के नागपुर में कलमना स्टेशन के पास शालीमार एक्सप्रेस ट्रेन के दो डिब्बे पटरी से उतर गए है।
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के सीनियर डीसीएम दिलीप सिंह ने बताया कि ट्रेन संख्या 18029 सीएसएमटी शालीमार एक्सप्रेस के दो डिब्बे एस2 और पार्सल वैन नागपुर के निकट कलमना स्टेशन के पास पटरी से उतर गए। इस घटना में कोई यात्री घायल नहीं हुआ है। रेलवे प्रशासन यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है। इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। रेलवे प्रशासन ने हेल्पलाइन शुरू की है और यात्रियों को बुनियादी सुविधाएं प्रदान करना शुरू कर दिया है। इस ट्रेन को मुंबई एलटीटी के तौर पर भी जाना जाता है। फिलहाल इस मामले की जांच की जा रही है।
