March 12, 2026

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई पर बनने जा रही है वेब सीरीज, होने वाला है पोस्टर रिलीज

नई दिल्ली: पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला, एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या की जिम्मेदारी लेने वाले गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई ने सलमान खान को मारने की धमकी दी है। वहीं इसी बीच अब खबर ये है कि गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई पर वेब सीरीज बनने जा रही है।

12 अक्टूबर को बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद से ही सलमान खान को फिर से धमकी मिलनी शुरू हो गई है। इसके साथ ही लॉरेंस पर वेब सीरीज बनाने की चर्चा भी शुरू हो गई थी। रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि इंडियन मोशन पिक्चर्स एसोसिएशन की तरफ से इस वेब सीरीज को अप्रूवल मिल गया है। जानकारी में सामने आया है कि वेब सीरीज पर काम भी शुरू हो चुका है। लॉरेंस पर वेब सीरीज जानी फायरफॉक्स फिल्म प्रोडक्शन बना रहा है, जिसका टाइटल ‘लॉरेंस-ए गैंगस्टर’ दिया गया है। इस वेब सीरीज में लॉरेंस की जिंदगी के बारे में बताया जाएगा, जिसमें उसका एक गैंगस्टर बदलना और उसके नेटवर्क के बारे में दिखाया जाएगा। हालांकि, फिल्म में लॉरेंस के किरदार में कौन नजर आने वाला है, इसका खुलासा नहीं किया गया है। लेकिन बताया जा रहा है कि दिवाली के आस पास इस सीरीज का पोस्टर रिलीज किया जाएगा।

‘लॉरेंस- ए गैंगस्टर’ के प्रोडक्शन हाउस जानी फायरफॉक्स फिल्म प्रोडक्शन के प्रमुख अमित जानी ने सीरीज को लेकर बातचीत की है, जिसमें उन्होंने बताया कि इसका उद्देश्य दर्शकों को एक साराज के माध्यम से एक रियल स्टोरी के साथ जोड़ना है। जानी ने इससे पहले भी ऐसी सीरीज बनाई है, जो कि सच्ची घटना पर आधारित है। उन्होंने ‘ए टेलर मर्डर स्टोरी’ बनाई, जो कि उदयपुर के दर्जी कन्हैया लाल पर आधारित है, जिसे 2022 में उसी की दुकान पर मार दिया था। इसके अलावा पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर पर ‘कराची टू नोएडा’ भी बनाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *